फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सईएन की टीम ने लिए निर्माणाधीन भवन से निर्माण सामग्री के सैंपल

विज्ञापन
निर्माण सामग्री के सैंपल लेती एक्सईएन की टीम। - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
लोहारू। शहर के रानी झांसी लक्ष्मीबाई राजकीय बहुतकनीकी कालेज परिसर में करीब 11 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन टीचिंग ब्लाक और वर्कशॉप भवन की निर्माण सामग्री के सैंपल लिए गए और उन्हें जांच के लिए भेज दिया। निर्माण में कथित कोताही के इस मामले को लेकर मंगलवार को दो विभागों के कार्यकारी अभियंता, उपमंडल अभियंता और जेई की टीम निर्माणाधीन भवन के सैंपल लेने पहुंची थी। अधिकारियों की टीम ने कहा कि सभी सैंपल लैब में जांच के लिए भेजे जाएंगे। जांच में कोताही मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बता दें कि बीते दिवस एसडीएम जगदीश चंद्र ने लोहारू के बहुतकनीकी कॉलेज में निर्माणाधीन टीचिंग ब्लाक और वर्कशॉप भवन का निरीक्षण किया था। इस दौरान वहां मौजूद भवन निर्माण सामग्री में कथित रूप से भारी कोताही देखने को मिली थी। जिस पर एसडीएम ने तुरंत विभाग के आला अधिकारियों की इसकी सूचना देते हुए मामले में कार्रवाई के लिए कदम बढ़ा दिए। उसी कड़ी में मंगलवार को मार्केटिंग बोर्ड के कार्यकारी अभियंता कृष्ण कुमार राठी, जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता राहुल बेरवाल, भवन एवं निर्माण शाखा के एसडीओ रितेष कुमार, जेई सुशील कुमार की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान एसडीएम जगदीश चंद्र और संस्थान के प्राचार्य के साथ-साथ संबंधित ठेकेदार भी मौके पर मौजूद रहा।
एसडीएम जगदीश चंद्र ने बताया कि लोहारू क्षेत्र में शिक्षा के स्तर में सुधार के लिए कृषि मंत्री जेपी दलाल के प्रयासों से सरकार पूरी तरह से प्रयासरत है। उसके तहत सरकार द्वारा शहर की रानी झांसी लक्ष्मीबाई राजकीय बहु तकनीकी कालेज परिसर में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए 11 करोड़ रुपये की लागत से टीचिंग ब्लाक और वर्कशॉप भवन बना रही है। औचक निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों में अनेक तकनीकी खामियां मिली थीं, जिसके बारे में उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया। टीम ने मौके से निर्माणाधीन भवन की ईंटों, प्लस्तर, निर्माण सामग्री सहित चार प्रकार के सैंपल लिए हैं। सभी सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे जाएंगे। जांच में गुणवत्ता के साथ किसी प्रकार का घालमेल मिला तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें