फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हनुमान जोहड़ी मंदिर में पूजा, प्रार्थना एवं आराधना कार्यक्रम का आयोजन

Sun, 11 May 2025 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
हनुमान जोहड़ी मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद मंत्री रणबीर गंगवा, विधायक घनश्याम सर्राफ व 
विज्ञापन
भिवानी। भगवान नरसिंह जन्मोत्सव एवं भगवान बुद्ध पूर्णिमा महोत्सव के उपलक्ष्य में युवा जागृति एवं जनकल्याण मिशन ट्रस्ट की ओर से हनुमान ढाणी स्थित हनुमान जोहड़ी मंदिर में चार दिवसीय पूजा, प्रार्थना एवं आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान सेना, सीमा और सिंदूर की रक्षा के लिए सामूहिक प्रार्थनाएं की गईं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन गीता मनीषी ज्ञानांद महाराज की प्रेरणा एवं बालयोगी महंत चरणदास महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में शनिवार को दूसरे दिन जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी व लोकनिर्माण विभाग मंत्री रणबीर गंगवा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। वहीं विशिष्ट अतिथि के तौर पर विधायक घनश्याम सर्राफ व भाजपा जिला अध्यक्ष विरेंद्र कौशिक पहुुंचे।
कार्यक्रम के आयोजन में श्रीकृष्ण कृपा जीयो गीता सेवा समिति का भी विशेष सहयोग रहा। इस दौरान अनेक लोगों ने एकत्र होकर भारतीय सेना के जवानों की सुरक्षा और सफलता के लिए विशेष यज्ञ व प्रार्थना की।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि इस प्रकार की पहल ना केवल आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करती है, बल्कि देशवासियों को सेना और सीमाओं के प्रति अपने कर्तव्यों की भी याद दिलाती है। हमारा उद्देश्य राष्ट्र की आत्मा, उसकी सेना, सीमाएं और संस्कृति सुरक्षित रहे तथा यह आयोजन हमारे सैनिकों के मनोबल को भी सुदृढ़ करता है। इस आध्यात्मिक आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि देश की सुरक्षा केवल हथियारों से नहीं, अपितु जनमानस की सामूहिक आस्था, एकजुटता और संकल्प से भी संभव है।
गंगवा ने कहा कि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को धूल में मिलाने का काम किया। पानी के मुद्दे पर गंगवा ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार हरियाणा को लेकर गलत बयानबाजी कर रहे है, जबकि हरियाणा पंजाब का पानी नहीं, बल्कि हिमाचल में बने हुए डैम का पानी मांग रहे है। जबकि इस मामले में पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार औच्छी राजनीति कर रही है, जिससे उसे बचना चाहिए।
महंत चरणदास महाराज ने कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के उद्देश्य से चार दिवसीय पूजा, प्रार्थना एवं आराधना कार्यक्रम का आयोजन किया गजा रहा है। इसमें लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि सैनिक सरहद पर हमारी रक्षा के लिए डटे हुए हैं, उनके लिए दुआ करना हमारा धर्म है। हम चाहते हैं कि वे सुरक्षित रहें और हर हाल में विजयी होकर लौटें। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन मामचंद प्रजापति, विजय शर्मा, संजय शर्मा, रमेश टांक, रमेश पचेरवाल, धीरज सैनी, नरेश आहुजा, शिवकुमार चित्रकार, दिनेश दाधीच, हरेंद्र पुनिया, मोनिया सैनी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें