भिवानी। लोहारू रोड उत्तमनगर स्थित आदर्श शिक्षण संस्थान में मातृ दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर संस्था निदेशक डॉ. राजेश श्योराण ने माताओं को तिलक लगाकर अभिनंदन किया। विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, कविता, भाषण व कार्ड मेकिंग के माध्यम से अपनी माताओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया। राजेश श्योराण ने बताया कि सभी का अस्तित्व में आना मां की देन है, बेटा कितना ही बड़ा क्यों न हो जाए। उसके स्वास्थ्य, सुरक्षा और भविष्य की फिक्र एक मां को हमेशा रहती है। इस अवसर पर संस्था सचिव डॉ. सरिता श्योराण, प्राचार्या अनीता वर्मा, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर शारदा शर्मा, डॉ. हरिकिशन शर्मा, सोमबीर, रिंकू कुमार, विनोद, ज्योति, सपना, देवेंद्र उपस्थित रहे।