फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: महिला आईटीआई में छात्राओं को साइबर अपराध से बचाव के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
महिला आईटीआई में आयोजित कार्यक्रम में सिटी थाना प्रभारी सत्यनारायण को सम्मानित करते वर्ग अनुदेश
विज्ञापन
भिवानी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) में कार्यकारी प्रभारी नेहा गुप्ता की अध्यक्षता में सेवा पखवाड़े के अंतर्गत छात्राओं को स्वास्थ्य और साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए सेमिनार आयोजित किया गया। इस अवसर पर सिटी थाना प्रभारी सत्यनारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। साथ में पर्यावरण संयोजक रमेश सैनी, विजय सिंहमार तथा अंचल हॉस्पिटल से डॉ. अनीता अंचल और डॉ. रश्मि भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन

संस्थान के वर्ग अनुदेशक शैलेन्द्र ने बताया कि विशेषज्ञ वक्ताओं ने छात्राओं को नशा मुक्ति के महत्व, महिला स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी और साइबर अपराध से बचाव के उपायों पर मार्गदर्शन दिया। सिटी थाना प्रभारी सत्यनारायण ने साइबर अपराध के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए छात्राओं को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए जागरूक किया। उन्होंने पासवर्ड सुरक्षा, ओटीपी साझा न करने और सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
डॉ. अनीता अंचल और डॉ. रश्मि ने महिला स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की। उन्होंने छात्राओं को संतुलित आहार, नियमित स्वास्थ्य जांच, मासिक धर्म स्वच्छता, एनीमिया से बचाव, स्तन और गर्भाशय से संबंधित रोगों की रोकथाम जैसे विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम के समापन पर वर्ग अनुदेशक शैलेन्द्र ने कहा कि इस प्रकार के सेमिनार छात्राओं को जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इस अवसर पर संस्थान के सभी स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें