फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल किल्लत पर फूटा महिलाओं का गुस्सा

Mon, 14 Jul 2014 12:48 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चांग के पाना गोलागढ़ी में करीब 20 दिनों से पेयजल आपूर्ति न होने के चलते रविवार को महिलाओं का सब्र जवाब दे गया। विभाग के प्रति रोष व्यक्त करते हुए महिलाओं ने गोलागढ़ी के बूस्टर स्टेशन पर जाकर मटका फोड़ प्रर्दशन किया और पेयजल उपलब्ध करवाने की मांग की।
विज्ञापन


पाना गोलागढ़ी की महिलाओं का आरोप है कि  पेयजल की सप्लाई 15 से 20 दिनों के बीच में आती है। इतने दिनों के बाद पेयजल की सप्लाई होने के कारण उनके क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। महिला सुनीता, बीरमती, शकुंतला, राजो, अनीता, राजबाला, सुशीला, राजपती, कोमल आदि ने बताया कि चिलचिलाती गर्मी के मौसम में 2 से 3 किलोमीटर की दूरी से पेयजल भर कर लाना पड़ रहा है।

अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। महिलाओं ने बताया कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे मजबूरन महम-भिवानी मार्ग को जाम कर देंगी। गोलागढ़ी पाना की महिलाओं ने बताया कि गांव में दो जलघर हैं फिर भी पेयजल की बहुत भारी समस्या है। महिलाओं ने बताया कि पुराने जलघर के टैंक भी पानी से लबालब हैं परंतु पेयजल की भारी किल्लत बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें