फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवारी गाड़ी का इंजन पटरी से उतरा, बाल-बाल बचे यात्री

Sun, 13 Jul 2014 12:32 AM IST
भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार-जयपुर ट्रेन शनिवार को उस समय हादसे का शिकार होते बची, जब शनिवार दोपहर चलती गाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि गाड़ी की रफ्तार कम थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी पर दोबारा चढ़ाया गया। इस फेर में ट्रेन करीब ढाई घंटे ले हुई। यात्रियों को खासी परेशानी उठनी पड़ी। यह वाकया दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे हिसार-भिवानी रेलवे ट्रेक के आउटर पर हुआ। यानी, भिवानी रेलवे स्टेशन से तीन सौ मीटर की दूरी पर।
विज्ञापन


20 नंबर मोटर प्वाइंट खिसकने से पटरी से उतरा इंजन
घटना शाम करीब साढे़ तीन बजे की है। यात्रियों से भरी हिसार-जयपुर ट्रेन भिवानी में प्रवेश के बाद रेलवे स्टेशन की ओर बढ़ रही थी। स्टेशन से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर अचानक ट्रेन के इंजन का पहिया पटरी से उतर गया। बताया जाता है कि पटरी के 20 नंबर मोटर प्वाइंट खुलने के कारण पटरियां अलग हुई और इंजन पटरी से उतरा। इंजन को वापस पटरी पर चढ़ाने में रेलवे कर्मचारियों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद इंजन को पटरी से चढ़ाया जा सका। पटरी की फिटनेस टेस्ट के पास ट्रेन भिवानी रेलवे स्टेशन पहुंची और जयपुर के लिए रवाना हुई। मामले में स्टेशन अधीक्षक राधेश्याम मीणा ने बताया कि तकनीकी समस्या के कारण इंजन ट्रैक से उतरा। ट्रेन को जयपुर के लिए रवाना कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें