फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल लाइन के लिए महिलाओं ने नगर परिषद कार्यालय में किया हंगामा

विज्ञापन
नई पाइप लाइन डालने की मांग को लेकर नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन करते श्यामपुरा ढाणी क्षेत्रव? - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
भिवानी। शहर के देवसर चुंगी श्यामपुरा क्षेत्र की महिलाओं ने बुधवार सुबह रेलवे रोड स्थित नगर परिषद कार्यालय में पहुंचकर प्रदर्शन किया। महिलाओं की अगुवाई पार्षद प्रतिनिधि सुभाष ने की। वहीं महिलाओं ने क्षेत्र में गर्मी के मौसम में गंभीर जल संकट होने की बात कही और नई पेयजल लाइन डाले जाने की मांगी की। पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि पिछले डेढ़ साल से नई पाइपलाइन डाले जाने का एस्टीमेट बनाया था, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हो सकता है।
विज्ञापन

नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शन कर रही श्यामपुरा निवासी गीता, संतरा, कांता, बिमला, भतेरी, कविता, अनीता, लक्ष्मी, सुमन देवी ने बताया कि करीब 40 साल पहले डाली गई, पेयजल लाइन डैमेज हो चुकी है। विभाग ने अब इस लाइन को भी बंद कर दिया। लोगों को पेयजल सप्लाई नहीं मिल रही है। नगर परिषद ने करीब डेढ़ साल पहले अमरूत योजना के तहत कॉलोनी में नई पेयजल लाइन डाले जाने का एस्टीमेट बनाया था, मगर इस मामले में अभी तक योजना एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी है। महिलाओं की अगुवाई कर रहे वार्ड नंबर 17 के महिला पार्षद प्रतिनिधि सुभाष तंवर ने बताया कि पुरानी पाइपलाइन से पेयजल आपूर्ति में विभाग ने हाथ खड़े कर दिए हैं। क्षेत्र के लोगों के साथ नप कार्यालय में पाइपलाइन डाले जाने की मांग को लेकर चक्कर लगा रहे हैं। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में करीब डेढ़ सौ घरों तक गर्मी के मौसम में पीने के पानी की बूंद नहीं हैं, जिससे लोग भी प्यास से जूझ रहे हैं।
ये बोलीं क्षेत्र की महिलाएं
गर्मी के मौसम में घरों के अंदर पीने का पानी नहीं हैं। हम काफी बार नई पाइपलाइन डालने की मांग करते आ रहे हैं, मगर हमारी किसी ने कोई सुनवाई नहीं की है। पहले भी नगर परिषद अधिकारियों से अनुरोध किया था, उस समय भी आश्वासन ही मिला था। हमारी मांग है कि जल्द लाइन डाली जाए।
विज्ञापन

-सुमन देवी, क्षेत्रवासी महिला।
पुरानी पाइप लाइन की रिपेयरिंग कर कई दिनों तक पेयजल आपूर्ति काम चलता रहा, मगर अब गर्मी में ये लाइन बंद कर दी, अब घरों तक पीने के पानी की बूंद नहीं पहुंच रही है, हम हर अधिकारी से अनुरोध कर चुके हैं, मगर कोई सुनने वाला नहीं है।
-लक्ष्मी देवी, क्षेत्रवासी महिला।
पीने के पानी को लेकर हमें इधर उधर भटकना पड़ता है, हमारी लंबे अर्से से मांग रही है कि यहां के लिए अलग से नई पेयजल लाइन डाली जाए, ताकि पीने के पानी की समस्या का स्थायी समाधान हो सके। हमारी मांग है कि जल्द से जल्द इलाके में नई पाइपलाइन डाली जाए।
-कांता, क्षेत्रवासी महिला।
गर्मी के मौसम में सिर पर पानी दूर दराज से लाना पड़ता है। कई दिनों तक पानी की आपूर्ति भी नहीं होती, पीने के पानी को लेकर कॉलोनी में हाहाकार मचा है, अधिकारी अपने कार्यालय में ठाठ से बैठे हैं, जिन्हें उनकी कोई चिंता नहीं है। हम इसलिए नप कार्यालय में अपनी व्यथा सुनाने आए हैं।
-संतोष, क्षेत्रवासी महिला।
मैंने खुद अमरूत योजना के तहत क्षेत्र में नई पाइपलाइन डाले जाने का लिखित अनुरोध नप अधिकारियों को दिया था, जिस पर संज्ञान लेते हुए सर्वे भी कराया गया और क्षेत्र में पाइपलाइन डालने का एस्टीमेट भी बना, मगर डेढ़ साल से अधिकारी सिर्फ आश्वासन ही देते आ रहे हैं, अभी तक लाइन डालने को लेकर कोई कदम नहीं उठाए हैं। मैं क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधि होने के नाते भी कई बार बैठक में भी मांग उठा चुका हूं।
-सुभाष तंवर, महिला पार्षद प्रतिनिधि।
क्षेत्रवासियों की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लिया जाएगा। अमरूत योजना के ठेकेदार से मामले में स्थिति के बारे में जानकारी जुटाकर जल्द से जल्द समाधान कराया जाएगा। शहर के अंदर नई पाइपलाइन डालने का काम अमरूत के तहत ही किया जा रहा है।
विज्ञापन

-संजय यादव, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें