फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं व बच्चे मदद के लिए हेल्पलाइन 181 पर करें संपर्क : सीजेएम

Sat, 15 Jun 2024 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण करते सीजेएम कपिल राठी। 
विज्ञापन
भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कपिल राठी ने सखी वन स्टॉप सेंटर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीजेएम कपिल राठी ने हिंसा की शिकार महिलाओं से संबंधित केस रजिस्टर की भी जांच की। जिन्हें केंद्र द्वारा इलाज, कानूनी सहायता और मानसिक राहत के लिए परामर्श और सहायता प्रदान की गई है।
विज्ञापन

सीजेएम-कम-सचिव ने कहा कि महिलाएं व बच्चे मदद के लिए हेल्पलाइन 181 पर संपर्क कर सकते हैं। इस हेल्पलाइन से महिलाओं व बच्चों को सरकारी योजनाओं और कार्यक्रमों से लाभ मिलने में आने वाली परेशानियों के समाधान, हिंसा और उत्पीड़न की शिकायतों के लिए बनाया गया है। हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।
उन्होंने यहां तैनात अधिकारी से कहा कि सखी वन स्टाप सेंटर पर मदद के लिए आने वाली हर पीड़ित महिला, जिसे निशुल्क कानूनी सहायता या वकील की सेवाएं चाहिए, वह तुरंत जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी के कार्यालय में संपर्क करें। सखी वन स्टाप सेंटर द्वारा हिंसा की शिकार महिलाओं को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में आमजन को जागरूक किया जाए। ताकि मुश्किल की घड़ी में महिलाओं को इस केंद्र से सुविधाएं मिल सकें। अगर आम लोगों में इस बारे में जागरूकता होगी तो जरूरतमंद महिलाएं जरूरत पड़ने पर इस सखी वन सेंटर का लाभ उठा सकेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वन स्टॉप सेंटर का मुख्य उद्देश्य पीड़ित महिलाओं को एक छत के नीचे एकीकृत समर्थन और सहायता प्रदान करना है। पीड़ित महिलाओं को एक फोन काल पर तत्काल मदद, पीड़ित महिलाओं के लिए मेडिकल जांच इलाज की व्यवस्था, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनके लिए रोजगार उपलब्ध करवाना, आपात स्थिति में रहने-खाने और इलाज की सुविधा उपलब्ध, सेंटर में कानूनी सलाह के लिए पैनल अधिवक्ता उपलब्ध कराना, साथ ही पीड़ित महिला एवं बालिका को मनोवैज्ञानिक परामर्श और काउंसिलिंग की सुविधा प्रदान की जाती है। उन्होंने सखी वन स्टॉप सेंटर के अधिकारियों को पीड़ित महिलाओं को न्याय प्रभावी रूप से उपलब्ध कराने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें