फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: लोहारू-पिलानी मार्ग पर रोडवेज बस ने मारी बाइक को टक्कर, महिला की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Sun, 13 Jul 2025 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
लोहारू में ढाणी श्यामा गांव के बस स्टेेंड पर जांच कार्रवाई करती पुलिस।
विज्ञापन
लोहारू (भिवानी)। लोहारू-पिलानी सड़क मार्ग पर रविवार दोपहर हादसे में हरियाणा रोडवेज की बस और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार महिला मिथलेश (53) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति अशोक शर्मा (56) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को राजस्थान के पिलानी कस्बे के अस्पताल में ले जाया गया। चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि अशोक शर्मा की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

हादसा गांव ढाणी श्यामा के बस स्टैंड के पास हुआ। राजस्थान के पिलानी निवासी अशोक शर्मा अपनी पत्नी मिथलेश के साथ ढाणी श्यामा गांव में रिश्तेदारों से मिलने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही अशोक शर्मा ने मोटरसाइकिल को गांव की ओर मोड़ा पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया और बाइक को लगभग 20 से 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गई।
घटना की सूचना पाकर कपिल शर्मा और अन्य स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को पिलानी के सार्वजनिक अस्पताल में भर्ती कराया। कपिल शर्मा ने बताया कि अशोक शर्मा और मिथलेश उनके मामा-मामी हैं और गांव में मिलने आ रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतका मिथलेश का बेटा गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में कार्यरत है, जबकि उनकी विवाहित बेटी अभिलाषा लंदन में रहती है। घटना की जानकारी मिलते ही लोहारू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें