भीम स्टेडियम भिवानी में आयोजित राज्यस्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह के दौरान परियोजना
भिवानी। भीम खेल परिसर में रविवार को राज्यस्तरीय महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में मुख्यमंत्री नायब सिंह ने विकास कार्यों और प्रजापति समाज के लिए कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज के लिए वादों का पिटारा खोल दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के युवाओं की बेहतरी के लिए कार्य किए जाएंगे। मिट्टी कला बोर्ड के चेयरमैन की नियुक्ति जल्द होगी। उन्होंने कहा कि शिल्पकारों को प्रशिक्षण देकर ऋण दिया जाएगा।
महाराजा दक्ष प्रजापति जयंती समारोह में रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह के सामने प्रदेश के लोक निर्माण विभाग एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कई मांगें रखी। फतेहाबाद और रोहतक में धर्मशाला के लिए जमीन देने की मांग की, जिसे सीएम ने पूरा करने का आश्वासन दिया। इसी तरह सीएम ने बताया कि फतेहाबाद की जमीन का तकनीकी अड़चन है। उसको जल्द रणवीर गंगवा से चर्चा करके पूरा किया जाएगा। सीएम ने रोहतक में प्रजापति समाज की धर्मशाला के लिए जमीन देने की घोषणा की।
मंत्रियों ने भी दिल खोलकर दिया कोटे से पैसा
मुख्यमंत्री ने प्रजापति समाज की धर्मशालाओं के लिए मंच पर मौजूद तमाम मंत्रियों से मद बजट देने की बात कही। सीएम ने खुद बताया कि कृष्णलाल पंवार, कृष्ण बेदी, अरविंद शर्मा और श्रुति चौधरी समेत सभी मंच पर मौजूद मंत्रियों ने 11-11 लाख रुपये देने की घोषणा की है। रणबीर गंगवा 21 लाख रुपये देंगे। सांसद धर्मवीर सिंह और रामचंद्र जांगड़ा की तरफ से भी 11- 11 लख रुपये दिए जाएंगे। सीएम ने कहा वे धर्मशालाओं के लिए 31 लाख रुपये देने की घोषणा करते हैं। कुल एक करोड़ 29 लाख धर्मशालाओं के लिए दिए जाएंगे।
विधायक की मांग पर सीएम ने की बजट की घोषणा
बीजेपी विधायक घनश्याम सराफ की मांग को स्वीकार करते हुए मुख्यमंत्री ने बजट की घोषणा की। सीएम ने भिवानी जिले के तीन गांवों के लिए एक करोड़ 66 लाख सामुदायिक केंद्रों का नवीनीकरण कार्य के लिए दिए। इसी तरह भिवानी में मंडी के शेड और सड़क निर्माण समेत तमाम कार्यों की मांग पर सीएम ने 15 करोड़ से भी ज्यादा बजट देने की घोषणा की। इसके अलावा सीएम ने भिवानी जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्र लिए 5 करोड़ से ज्यादा की घोषणा की।