फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: खेत में वृद्धा की हत्या के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव धनाना में खेत में वृद्ध महिला पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने के मामले में शनिवार को पुलिस ने एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वारदात 25 सितंबर को हुई थी। इसमें प्यारी देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सूचना मिलने पर थाना सदर पुलिस, सीआईए स्टाफ और सीन ऑफ क्राइम टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। शिकायतकर्ता सोनू निवासी धनाना की शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई था। थाना सदर भिवानी प्रभारी निरीक्षक महाबीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 24 अक्तूबर को मीणा देवी पत्नी राजकुमार निवासी धनाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस मामले में इससे पहले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वारदात के दिन मौके पर मौजूद थी मीणा देवी
पुलिस जांच के अनुसार मीणा देवी वारदात के दिन मौके पर मौजूद थी और मारपीट की घटना में शामिल थी। मामले में आगे की जांच जारी है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है। जांच में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें