फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हेरोइन तस्करी मामले में आरोपी महिला गिरफ्तार, कारागार भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। हेरोइन तस्करी के मामले में सीआईए द्वितीय की टीम ने आरोपी महिला रेखा को मंगलवार को बवानीखेड़ा से गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक सुभाष चंद्र ने पुलिस टीम के साथ महिला को पकड़ा।
विज्ञापन

बुधवार को आरोपी रेखा को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए। सीआईए द्वितीय की टीम ने 30 अगस्त को बवानीखेड़ा से भिवानी की तरफ हाईवे रोड पर पुल के नीचे स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सवार दो व्यक्तियों को हेरोइन सहित काबू किया था।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहित उर्फ गोलू निवासी गुजारनी हाल निवासी विद्या नगर भिवानी और नितेश निवासी बजरंगबली कॉलोनी भिवानी के रूप में हुई थी। दोनों के कब्जे से 6.82 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया गया था। पूछताछ के दौरान दोनों ने पुलिस को बताया कि बरामद हेरोइन उन्होंने आरोपी महिला रेखा से खरीदी थी।
सीआईए द्वितीय की टीम ने मादक पदार्थ सप्लाई करने के मामले में रेखा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी महिला से मामले के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें