फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धनाना के सरकारी स्कूल में आंधी से बिजली और पानी की आपूर्ति हुई ठप तो प्रबंधन समिति ने दो दिन तक बच्चों को स्कूल न भेजने का लिया फैसला

Mon, 26 May 2025 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव धनाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में  गिरे  पेड़।
विज्ञापन
भिवानी। गांव धनाना के वीर शहीद हवलदार हुकमीराम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में शनिवार रात को आई तेज आंधी से बाहरी दीवार कई जगह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं परिसर के अंदर छह पेड़ भी टूट गए। इसी के साथ विद्यालय परिसर के पास से इलेवन केवी बिजली लाइन के तीन पोल भी टूट कर गिर गए।
विज्ञापन

बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति ने दो दिन सोमवार व मंगलवार के दिन बच्चों को स्कूल न भेजने का फैसला लिया। सोमवार को विद्यालय बंद रखा गया। इस दौरान विद्यालय में ठप हुई बिजली और पानी की आपूर्ति को भी बहाल किए जाने का काम जारी रहा।
गांव धनाना के वीर शहीद हवलदार हुकमीराम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की प्रबंध समिति के प्रधान ऋषिलाल, सुमन उपप्रधान, सदस्य समाजसेवी संदीप घणघस ने बताया कि शनिवार रात को आई तेज आंधी में कन्या स्कूल परिसर के अंदर भारी नुकसान हुआ है। स्कूल की कई जगह से चहारदीवारी क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं इलेवन केवी बिजली लाइन के छह पोल भी टूटकर गिए गए। इसके बाद विद्यालय परिसर की बिजली और पानी की आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

विद्यालय में इस समय करीब सवा तीन सौ लड़कियां कक्षा छठी से बारहवीं तक की पढ़ाई कर रही हैं। आंधी के दौरान पेड़ गिरने से शौचालय भी क्षतिग्रस्त हो गए। ऐसे में विद्यालय परिसर में लड़कियों की सुरक्षा को देखते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों की एक आपात बैठक बुलाई गई। इसमें निर्णय हुआ कि सोमवार और मंगलवार को विद्यालय के अंदर अवकाश रहेगा।
वहीं इस अवधि के दौरान विद्यालय में लड़कियों की पढ़ाई बाधित न हो इस दौरान स्टाफ ऑनलाइन होमवर्क भी भेजेगा। इसी के साथ क्षतिग्रस्त हुई व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का काम भी किया जाएगा।
विद्यालय में आंधी की वजह से काफी व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं, जिन्हें दुरुस्त कराया जा रहा है। विद्यालय की एसएमसी कमेटी के निर्णय अनुसार सोमवार और मंगलवार को विद्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। इसकी सूचना भी ईमेल के जरिये शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन

-सुदेश चौहान, प्रधानाचार्य, वीर शहीद हवलदार हुकमीराम राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धनाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें