फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर में नल से जल और सूक्ष्म सिंचाई योजना से पानी पहुंचाया जाएगा: जेपी दलाल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चंडीगढ़ तै सारे अधिकारी थारै खातर बुलाए सैं, थारी कोई समस्या कोनी छोडूं। यह कहना है प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल का। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर घर में नल से स्वच्छ जल और हर खेत में सूक्ष्म सिंचाई से पर्याप्त पानी दिया जाएगा। कृषि मंत्री ने सौ से अधिक समस्याओं का मौके पर समाधान किया। कृषि मंत्री शुक्रवार को लोहारू के लोक निर्माण विश्रामगृह में प्रदेश स्तरीय अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुन रहे थे। इस मौके पर अतिरिक्त मुख्य सचिव देवेंद्र सिंह, काडा योजना के प्रशासक विकास यादव, सिंचाई विभाग के प्रमुख अभियंता डॉ. सतबीर सिंह कादयान, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल नरवाल, एसडीएम मनीष फोगाट, काडा के मुख्य अभियंता बिजेंद्र सिंह नारा, जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता जगबीर मलिक आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जेपी दलाल ने लोगों से अपील की कि वे सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली को अपनाकर आधुनिक ढंग से खेती करें। उन्होंने फसल विविधीकरण के लिए किसानों को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि गिगनाऊ में निर्माणाधीन चल रहे बागवानी उत्कृष्टता केंद्र का निर्माण अगले वर्ष फरवरी या मार्च तक पूरा कर दिया जाएगा। इस केंद्र में बागवानी की उन्नत किस्म की पौध तैयार करके किसानों को आधे रेट में दी जाएगी। इसके अलावा किसान अपनी इच्छा से जिस भी किस्म की पौध तैयार कराना चाहेगा, वह भी इस केंद्र में आधे रेट पर तैयार करके किसानों को दी जाएगी। इससे अर्ध मरूस्थलीय लोहारू क्षेत्र जहां हरा-भरा हो जाएगा, वहीं किसानों की आय बढ़ेगी।
एसीएस देवेंद्र सिंह ने कहा कि जल-जीवन मिशन योजना के तहत अगले दो महीने में प्रदेश के हर घर में नल से स्वच्छ जल पहुंचा दिया जाएगा। दक्षिण हरियाणा को हरा-भरा करने, प्रदेश में सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत सिंचाई का पानी मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस मौके पर सिंचाई विभाग के अधीक्षक अभियंता पवन भारद्वाज, जसमेर सिंह, काडा के एसई एचएस जैन, जनस्वास्थ्य विभाग के एसई जसवंत सिंह नरवाल, कार्यकारी अभियंता पवन वर्मा, नवीन देशवाल, संजीव सहारण, राहुल बेरवाल, परमवीर सिंह, चाननमल, तहसीलदार जोधाराम, डीएसपी अरविंद् दहिया, एसडीएओ ईश्वर सिंह, कैप्टन रामफल श्योराण, पूर्व चेयरमैन राजीव श्योराण, गजानंद अग्रवाल, निजी सचिव जेपी दूबे, कर्मवीर चैहड़, सतबीर चैहड़, सुनिल थेबड़, सुनिल सिरसी, शैली कादयान, सोनू शर्मा,कमल सैनी,महेश गांधी,रोहतास लांबा,रामदात पहाड़ी, वीरेंद्र लांबा,अरुण खरकड़ी, सुभाष खरकड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें