फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकों में पांच दिन का पानी शेष, आठ दिन बाद आएगा नहर में पानी, झेलनी पड़ेगी पेयजल किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर पर एक बार फिर जल संकट गहराने लगा है। क्योंकि महम रोड के जलघर के वाटर टैंक सूख चुके हैं, जबकि निनान व डाबर कॉलोनी के वाटर टैंकों से ही पूरे शहर में पेयजल आपूर्ति हो रही है। लेकिन इन टैंकों में भी सिर्फ पांच दिन आपूर्ति का पानी बचा है। नहरों में आठ दिन बाद पानी आने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। ऐसे में तीन दिन शहर में जल संकट बनेगा। अगर निर्धारित शेडयूल के हिसाब से पानी टैंकों तक नहीं पहुंचा तो फिर दो दिन छोड़ एक दिन आपूर्ति की नौबत आ जाएगी।
विज्ञापन

नहरों में पानी की कमी की वजह से पूरा शहर गर्मी की शुरुआत से ही पानी की समस्या से जूझ रहा है। नहरों में पानी आने के बाद भी टैंकों की हालत पतली है। वहीं खाली टैंक शहर की प्यास बुझाने में भी नाकाफी हैं। महम रोड स्थित पुराने जलघर के वाटर टैंक में दो टैंकों को तोड़कर एक बड़ा नया टैंक बनाने का काम अभी चल रहा है, जिस वजह से यहां पानी भंडारण की क्षमता भी बहुत कम है। पिछली दफा भी नहरों में निर्धारित शेडयूल से सिर्फ पांच दिन ही पानी मिला था। जिसमें टैंक एक बार तो भर गए थे, जिससे की 20 दिन तक ही पानी की आपूर्ति का काम चल सकता था। लेकिन गर्मी में पानी की डिमांड बढ़ी तो टैंक भी अब खाली होने के कगार पर पहुंच गए हैं। महम रोड स्थित जलघर के सभी टैंक सूख चुके हैं, इस जलघर में निनान जलघर से ही पानी आपूर्ति हो रहा है, जिसके बाद ये पानी शहरी बूस्टरों को भरने में इस्तेमाल किया जा रहा है। जबकि डाबर कॉलोनी के जलघर से करीब बाहरी कॉलोनियों सहित आधे शहर को पानी की आपूर्ति हो रही है। लेकिन अब इन टैंकों की हालत भी पतली हो चली है। इनमें सिर्फ पांच दिन का ही पानी शेष है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों की मानें तो 28 अप्रैल को निगाना फीडर में पानी आने की उम्मीद जताई जा रही है। जबकि जूई नहर में पानी 30 अप्रैल के बाद ही यानी मई माह के प्रथम सप्ताह में आएगा। इस दौरान शहरी दायरे के टैंकों से पूरे शहर को पानी की आपूर्ति कर पाना भी बड़ी चुनौती है। वहीं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल स्थिति संतोषजनक है, मगर निर्धारित शेडयूल के बाद नहरी पानी नहीं मिला तो शहर जल संकट से घिर जाएगा और एक दिन नहीं बल्कि दो दिन छोड़कर एक दिन ही शहर में पानी आपूर्ति में दिया जाएगा। पानी को लेकर हालात बिगड़े इससे पहले संबंधित विभागों के अधिकारी निर्धारित शेडयूल के हिसाब से नहरी पानी आने के लिए लगातार प्रयासों में जुटे हैं।
वर्जन:::
निर्धारित शेड्यूल के हिसाब से 28 अप्रैल को नहरों में पानी पहुंच जाएगा। हमारी प्राथमिकता शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के जलघर टैंकों को भरने की रहेगी। सुंदर ग्रुप की नहरों में पानी आते ही टेल तक पानी पहुंचाने का पूरा प्रयास रहेगा ताकि सभी गांवों के जलघर टैंक व जोहड़ भरे जा सके।
विज्ञापन

- नवीन देशवाल, कार्यकारी अभियंता, यमुना जल सेवाएं परिमंडल भिवानी।
वर्जन:::
फिलहाल पूरे शहर में नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति दी जा रही है। अभी कोई भी राशनिंग नहीं की गई है। महम रोड जलघर टैंक में पानी नहीं है, निनान व डाबर कॉलोनी से आपूर्ति दी जा रही है। 28 अप्रैल तक नहरी पानी मिलेगा। इस दौरान हमारा पूरा प्रयास रहेगा कि सभी जोन में नियमित पानी की आपूर्ति दी जाएगी। अगर शेडयूल के हिसाब से पानी नहीं मिला तो फिर राशनिंग करना मजबूरी हो जाएगी। पानी को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों से भी लगातार संपर्क बना हुआ है।
विज्ञापन

- प्रवीन जांगड़ा, एसडीओ, शहरी पेयजल शाखा भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें