फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: गंदे पानी की शिकायत दर्ज कराई तो काट दी पानी की लाइन, 3 दिन से आपूर्ति ठप

विज्ञापन
कृष्णा कॉलानी ​भिवानी के जवाहर नगर में टी प्वांइट पर काटी गई पेयजल लाइन। 
विज्ञापन
भिवानी। कृष्णा कॉलोनी क्षेत्र की जवाहर नगर की गली नंबर दो में गंदे पानी की शिकायत दर्ज कराई तो जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कर्मचारियों ने समाधान के नाम पर लाइन को ही काट पानी बंद कर दिया। पिछले तीन दिनों से टेल पर लगने वाले घर गंभीर पेयजल संकट झेल रहे हैं। कॉलोनी निवासियों का आरोप है कि अधिकारियों ने समाधान के नाम पर पेयजल आपूर्ति ही ठप कर दी है। वहीं पानी के टैंकर भिजवाने के लिए भी अधिकारियों ने साफ इंकार कर दिया है।
विज्ञापन

जवाहर नगर कॉलोनी निवासी संदीप अरोड़ा, कमला रानी, संतोष, दयावंती ने बताया कि पिछले एक माह से उनके घरों के अंदर सीवरयुक्त गंदा पानी आ रहा था। जिसके लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समक्ष शिकायत दर्ज कराई गई थी। विभाग के कर्मचारियों ने पहले तो यहां लीकेज चेक करने के लिए एक गड्ढा खोदा लेकिन बात नहीं बनी। जिसके बाद अधिकारियों ने इलाके की पेयजल लाइन को टी प्वाइंट से काट दिया। जिसके बाद करीब टेल पर लगने वाले 20 से 25 घरों के अंदर पिछले तीन दिन से पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि तीन दिनों से नल में पानी नहीं आ रहा है।
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अधिकारियों से पानी का टैंकर भेजने की बात कही तो अधिकारियों ने फोन पर ही टैंकर भेजने से साफ इंकार कर दिया है। इलाके के लोग पीने के पानी को तरस रहे हैं जबकि रोजमर्रा के काम भी पानी के बिना प्रभावित हो रहे हैं। उनका आरोप है कि लीकेज ठीक कराने के नाम पर पेयजल लाइन को काट दिया है, जबकि पेयजल आपूर्ति का समाधान के नाम पर उन्हें अब जल संकट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शहरी पेयजल शाखा के एसडीओ सतीशचंद्र ने बताया कि लीकेज की शिकायत पर कर्मचारी काम पर लगे हैं। लीकेज किस हिस्से में यह चेक करने के लिए ही टी प्वाइंट पर पाइप लाइन काटी गई है। पेयजल आपूर्ति चेक करने के दौरान नहीं होगी इसकी जानकारी भी लोगों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें