फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर लाइन ओवरफ्लो, कैसे मिले लीकेज लाइन

विज्ञापन
जैन चौक क्षेत्र में लीकेज तलाशने गई टीम को खरी-खरी सुनाती महिला। -संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शहर की दर्जनभर कॉलोनियों में गंदे पानी की समस्या के समाधान में अब कर्मचारियों के समक्ष सीवर लाइन ओवरफ्लो की समस्या आ गई है। इस चक्कर में जैन चौक क्षेत्र में ठेकेदार के कारिंदों ने काम बीच में ही छोड़ दिया है। वहीं दूसरी ओर अब कृष्णा कॉलोनी के माल गोदाम रोड और आंबेडकर कॉलोनी में लीकेज की समस्या के समाधान के लिए तलाश शुरू हो गई है और रविवार को दोनों कॉलोनियों में छह गड्ढे खोदे गए। शहर की अलग-अलग कॉलोनियों में करीब 30 गड्ढे खोदकर जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लीकेज तलाशने में जुटे हैं।
विज्ञापन

गंदे पानी की समस्या को लेकर लोगों ने रोष जताया और हंगामा किया तो जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी जैन चौक में कन्हीराम अस्पताल की ओर जाने वाले मार्ग पर प्यारे हलवाई के साथ वाली गली में पहुंचे। यहां महिलाओं ने शिकायतों की झड़ी लगा दी। जब कर्मचारियों ने जांच की तो सारे सीवर मैनहोल ओवरफ्लो मिले। महिलाओं ने कर्मचारियों को घरों में ले जाकर नल में आता सीवर मिक्स गंदा पानी दिखाया। मगर कर्मचारी सीवर ओवरफ्लो होने के कारण जहां गड्ढा खोदते वहीं सीवर का गंदा पानी निकल आता। ऐसे में कर्मचारियों ने काम बीच में छोड़ दिया और विभाग के उच्च अधिकारियों को सूचित किया।
म्हारे जिसा गंदा पानी तो किसे कै कोनी आवै
जैन चौक क्षेत्र में पहुंचे जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों को महिलाओं ने खरी-खरी सुनाई। महिलाओं ने साफ कहां कि म्हारे जिसै गंदा पानी तो किसे कै कोनी आवै। महिला शकुंतला, लक्ष्मी, बिमला आदि ने बताया कि नप वाइस चेयरमैन मामनचंद को साथ लेकर जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारी कार्यालय में भी गए। सप्लाई में इतना गंदा पानी आता है, जैसे सीवर को हो। इस पानी को किसी तरह काम में नहीं लिया जा सकता है। म्हारे सारे सीवर भरे पड़े है और इन्हे का गंदा पानी नल में आवै है।
विज्ञापन

गड्ढे पर गड्ढे, नहीं मिली लीकेज
जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी लीकेज और सीवर मिक्स पानी की समस्या से परेशान है। अब आंबेडकर कॉलोनी और कृष्णा कॉलोनी के मालगोदाम रोड पर समस्या सामने आई है। समस्या के समाधान के लिए कर्मचारियों ने रविवार को भी दोनों ही कॉलोनियों में तीन-तीन गड्ढे खोद लीकेज की तलाश की मगर लीकेज नहीं मिली। वहीं जीतूवाला जोहड़ रेलवे फाटक के पार भी कर्मचारी गड्ढे खोद लीकेज तलाशने में जुटी है।
शहर में लीकेज की समस्या बनी है। इसके समाधान के लिए हमारे 15 कर्मचारी अलग-अलग कॉलोनियों में लगे हुए है। मेरा प्रयास है कि सब जगह स्वच्छ पानी जाए। इसी के लिए हमारी टीमें लगी है। समस्या पुराने कनेक्शन भी है। लोगों के वर्षों पुराने पाइप है, जिनमें लीकेज की समस्या होती है और एक जगह लीकेज से गंदा पानी लाइन में गया तो वह सप्लाई आने पर कई जगह सप्लाई होगा। लोग अपने स्तर पर भी अपने पुराने पाइपों को जांचे और खराब है तो उन्हें बदले।
विज्ञापन

- जयभगवान चोपड़ा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें