फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेयजल लाइन लीकेज ठीक, सड़क को दुरुस्त कराना भूला जन स्वास्थ्य विभाग

विज्ञापन
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल सप्लाई ठीक करने के लिए उखाड़ी सड़क ।
विज्ञापन
तोशाम। बस स्टैंड तोशाम के पास मुख्य मार्ग पर पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने के बाद जन स्वास्थ्य विभाग सड़क को दुरुस्त कराना भूल गया है। सड़क से हटाई गई सीसी ईंटें बिखरी पड़ी हैं, वहीं गड्ढा भी ठीक नहीं किए जाने से हादसे की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग से प्रतिदिन गुजरने वाले बड़ी संख्या में राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, कस्बे में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने के बाद सड़क उखाड़कर उसे दुरुस्त न कराना आम बात हो गई है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है। इसी का ताजा उदाहरण बस स्टैंड के पास देखने को मिला जहां जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने पानी की लीकेज ठीक कराने के लिए सड़क तोड़ी, लेकिन बाद में उसे सही कराना भूल गया। उखाड़ी गई सीसी ईंटें सड़क पर बिखरी पड़ी हैं और गड्ढे को भी ठीक से नहीं भरा गया है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक विभाग की आंख खुलती है, तब तक कई बार सीसी ईंटें भी कम पड़ जाती हैं। इसके बाद आनन-फानन में खानापूर्ति कर सड़क को जैसे-तैसे ठीक किया जाता है, जिससे सड़क दोबारा अपनी मूल स्थिति में नहीं आ पाती। फिलहाल सड़क पर बिखरी ईंटों और गड्ढे के कारण राहगीर और वाहन चालक रोजाना परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

सरपंच राजेश तंवर ने बताया कि पेयजल लाइन लीकेज ठीक करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा सड़क को उखाड़ा गया था। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को अवगत कराया जा चुका है। उन्होंने अधिकारियों से सड़क को अतिशीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें