फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पाइपलाइन की लीकेज से कोंट रोड की गली में व्यर्थ बह रहा पानी

Wed, 22 Feb 2023 10:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
 कोंट रोड गली नंबर पांच में व्यर्थ बह रहा पानी।
विज्ञापन
भिवानी। काेंट रोड की गली नंबर पांच में पिछले कई दिनों से पानी की पाइप लाइन लीकेज हो रही है। इसकी वजह से व्यर्थ में ही पानी सड़क पर बह रहा है। इसकी शिकायत काफी बार स्थानीय लोग संबंधित अधिकारियों को भी कर चुके हैं, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। क्षेत्रवासियों ने समस्या का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने भी संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों का कहना है कि गर्मी की शुरुआत से पहले ही पानी की कमी बनी है। जबकि अधिकारियों की लापरवाही की वजह से पाइप लाइन लीकेज से पानी भी व्यर्थ में बह रहा है। कॉलोनी के लोगों का कहना है कि पाइपलाइन की लीकेज से इलाके के घरों में दूषित पानी की आपूर्ति भी हो रही है। वहीं समस्या से नगर परिषद अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है, जबकि जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भी काफी बार शिकायतें दी गई हैं। बुधवार को भी गली में पाइपलाइन लीकेज का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। जिस पर काफी लोगों ने अपने कमेंट भी दिए। जिसके बाद जनस्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने इस पर संज्ञान लिया और वीरवार तक समस्या समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें