लोहारू। लोहारू नगर पालिका के 13 वार्ड पार्षदों और नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनावों को लेकर मतदाताओं में काफी उत्साह देखने को मिला। शहर में 79.30 मतदान दर्ज किया। शहर के 11075 मतदाताओं में से 8 हजार 782 मतदाताओं ने मत का इस्तेमाल करते हुए शहर की सरकार बनाने में योगदान दिया।
शहर के वार्ड नंबर 2 में सर्वाधिक 88.83 फीसदी मतदान दर्ज किया। वहीं वार्ड नंबर 13 में सबसे कम 69.94 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वार्ड नंबर 2 में 591 मतदाताओं में से 525 मतदाताओं ने मत का प्रयोग किया। जानकारी के अनुसार शहर के वार्ड नंबर एक में 555 में से 477 वोट डाले गए। वार्ड नंबर 2 में 591 में से 525, वार्ड नंबर 3 में 883 में से 777, वार्ड 4 में 852 में से 670, वार्ड 5 में 638 में से 495, वार्ड 6 में 1275 में से 1008, वार्ड 7 में 685 में 520, वार्ड 8 में 643 में से 502, वार्ड 9 में 730 में से 531, वार्ड 10 में 680 में से 590, वार्ड 11 में 946 में से 766, वार्ड 12 में 941 में से 674, वार्ड 13 में 1088 में से 761 तथा वार्ड 14 में 568 में से 486 वोट डाले गए।