फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रतेरा में कांग्रेस प्रत्याशी के काफिले को ग्रामीणों ने दिखाए काले झंडे

Tue, 17 Sep 2024 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
गांव रतेरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल के काफिले को काले झंडे दिखाते ग्रामीण। 
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। गांव रतेरा में कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप नरवाल के काफिले को रतेरा वासियों ने काले झंडे दिखाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा बाहरी प्रत्याशी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगा। इसके अलावा सोशल मीडिया पर चल रही ब्राह्मणवाद से आजादी की वीडियो पर भी एतराज जताया।
विज्ञापन

रतेरा निवासी संदीप शर्मा ने बताया सोशल मीडिया पर कांग्रेस प्रत्याशी की एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें प्रत्याशी ब्राह्मणवाद से आजादी की बात के नारे लगवा रहा है। चेतन चौैहान, जितेन्द्र चौैहान, प्रवीन तंवर, राकेश चौपड़ा, कालू ने बताया कि ग्रामीण काम करवाने के लिए सोनीपत, दिल्ली या उतर प्रदेश के धक्के नहीं खाएंगे। ऐसे नेता हमारे वोट लेने के बाद दिखाई भी नहीं देंगे। गरीब लोगों के पास इतना समय और पैसे नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें