फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ हत्याकांड में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिले ग्रामीण

विज्ञापन
हत्योपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी से मिलने पहुंचे हुमायूंपुर और बखेता गांव के लोग।
विज्ञापन
भिवानी। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रोहित धनखड़ हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर हुमायूंपुर और बखेता गांव की पंचायत, खाप प्रतिनिधि और पीड़ित परिवार सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार से मिलने पहुंचे। ग्रामीणों और परिवार ने सवाल किया कि हत्या को 12 दिन बीत जाने के बावजूद अब तक एक भी आरोपी गिरफ्तार क्यों नहीं हुआ जबकि प्रशासन लगातार समय मांगता रहा है।
विज्ञापन

एसपी सुमित कुमार ने परिवार और पंचायत से एक-दो दिन का और समय मांगा लेकिन इस जवाब से वे पूरी तरह असंतुष्ट दिखे। परिजनों ने कहा कि पिछले 12 दिनों से केवल समय दिया जा रहा है लेकिन हकीकत यह है कि अब तक किसी एक भी हत्यारे को पुलिस पकड़ नहीं पाई है। हर बार यही कहा जाता है कि जांच चल रही है लेकिन कोई ठोस परिणाम दिखाई नहीं देता।
मुलाकात के बाद पंचायत, खाप और समाज पूरी तरह से पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज नजर आए। पंचायत ने साफ कहा कि इतने गंभीर मामले में 12 दिन बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई तो यह या तो प्रशासन की घोर लापरवाही है या किसी दबाव का संकेत। परिवार ने यह भी स्पष्ट कर दिया कि अब हरियाणा के पुलिस महानिदेशक से सीधे मुलाकात की जाएगी और उन्हें अब तक की पूरी स्थिति से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें