फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: पेयजल किल्लत को लेकर हांसी-भिवानी मार्ग पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

Wed, 19 Jun 2024 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
भिवानी हांसी मार्ग पर लगा  जाम ।
विज्ञापन
भिवानी। गांव ढाणी खुशहाल में पानी की समस्या को लेकर रोष बना है। बुधवार को ग्रामीणों ने जलघर पहुंचकर हांसी-भिवानी मार्ग पर सुबह लगभग आठ बजे जाम लगा दिया। वहीं पुलिस व प्रशासन के आश्वासन के बाद एक घंटा 50 मिनट तक लगातार जाम के बाद रास्ते को खोल दिया।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा व आसपास के गांवों में पीने के पानी की समस्या चल रही है। ढाणी खुशहाल में पानी की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने हांसी-भिवानी मार्ग जाम कर दिया और सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार भी दलबल सहित मौके पर पहुंचे। वहीं जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया।
ग्रामीणों में सरपंच प्रतिनिधि विनोद कुमार, पूर्व सरपंच मुंशी राम, ओमप्रकाश सैनी, प्रताप सिंह, राकेश, रत्न, संजय ने बताया कि गांव में पीने के पानी की बहुत ज्यादा कमी चल रही है। विभाग के कर्मचारी समय पर पानी की सप्लाई नहीं छोड़ते और मन मर्जी से कार्य करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि फोन करने पर कर्मचारी फोन नहीं उठाते यदि उठा ले तो अभद्रता से पेश आते हैं। इसके बारे में अधिकारी भी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। इस समस्या को लेकर वे एसडीओ, कार्यकारी अभियंता, विधायक तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन उनकी समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है। मजबूर होकर उन्हें रोड जाम करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्टाफ का स्थानांतरण करने की बात कही व पानी नियमित सप्लाई करने की मांग की। थाना प्रभारी जितेन्द्र कुमार ने बताया कि यदि ग्रामीणों को समस्या है तो अधिकारी के समक्ष समस्या रखनी चाहिए, रोड जाम करना कानून के खिलाफ है, इससे लोगों को परेशानी होती है। वहीं जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है व जाम खोल दिया गया। ग्रामीणों को समस्या नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें