फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: थ्रेशर मशीन में फंसने से किसान की मौत

Mon, 08 Apr 2024 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
तोशाम। गांव रिवासा में सरसों की फसल निकालते समय थ्रेशर मशीन में फंसने से एक किसान की मौत हो गई। बताया जाता है कि तागड़ी से ऊपर का हिस्सा पूरी तरह से थ्रेशर में कट गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गांव रिवासा में रविवार देर शाम यह घटना घट गई। करीबन 55 वर्षीय ग्रामीण मैन पाल सरसों की फसल की कढ़ाई कर रहा था। इसके लिए वह फसल को मशीन में डाल रहा था कि उसके दोनों हाथ मशीन की चपेट में आ गए। इस कारण पहले उसका सिर और फिर पूरा धड़ थ्रेशर की चपेट में आ गया। शरीर का आधा हिस्सा मशीन में कट गया। शरीर के चिथड़े उड़ने के कारण ग्रामीणों के मुताबिक घटना को देखा भी नहीं जा सकता। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है। ऐसी घटनाएं रोकने के लिए विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। बताया कि इन घटनाओं के मृतकों के आश्रितों को सरकारी मदद भी देय है। इसके लिए मृतक के परिजनों को मंडी प्रबंधन के माध्यम से वांछित औपचारिकता पूरी करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें