बीएड महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्षा सोनिया अग्रवाल,
भिवानी। हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने मंगलवार को लघु सचिवालय स्थित डीसी कार्यालय में उपायुक्त महावीर कौशिक से शिष्टाचार भेंट की। वहीं दूसरी ओर राजकीय बीएड कॉलेज में महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सोनिया अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर तथा सुरक्षित बनाने के लिए अनेक योजनाएं लागू की गई हैं। महाविद्यालय प्रो मुकेश यादव ने महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, महिलाओं को उनके अधिकारों, कानूनी सहायता, साइबर क्राइम से बचाव के बारे में जागरूक किया। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत 1930 या 112 पर कॉल करें या पोर्टल पर अपनी शिकायत दर्ज करवाए। इस दौरान महिला थाना प्रबंधक प्रमिला देवी, एएसआई उर्मिला देवी, साइबर क्राइम से एएसआई रमेश कुमार, प्राचार्य दलबीर, प्रो मुकेश यादव, प्रो अमित कुमार, मोहित प्रधान आसलवासिया, अरविंद भारद्वाज मौजूद रहे।