फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: ढिगावामंडी बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहनों से दिनभर जाम, बाईपास की दरकार

Wed, 26 Nov 2025 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
ढिगावा मंडी बाजार में लगे जाम में फंसे वाहन।
विज्ञापन
ढिगावा मंडी। दिल्ली–पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर ढिगावामंडी बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण दिनभर जाम लगा रहता है, जिससे स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हाईवे पर वाहन पार्किंग की व्यवस्था न होने से लोग दुकान फुटपाथों के आगे ही गाड़ियां खड़ी कर देते हैं और घंटों तक नहीं लौटते। इससे भारी वाहन लंबे समय तक फंसे रहते हैं और छोटे वाहनों का आवागमन भी बाधित हो जाता है।
विज्ञापन

जाम के हालात इतने विकट हो चुके हैं कि कई बार वाहन चालकों के बीच झगड़े तक की नौबत पहुंच जाती है। वहीं स्थिति संभालने के लिए यातायात पुलिस का कोई कर्मचारी भी तैनात नहीं रहता। दुकानदार महेश, शशी, दिनेश और राजकुमार ने बताया कि यह मार्ग हाईवे से सीधे जुड़ा है, इसलिए दिनभर भारी और हल्के वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों के कारण बाजार का यातायात थम जाता है और व्यापार भी प्रभावित होता है।
दुकानदारों ने बताया कि कई वाहन चालक दुकानों के ठीक आगे गाड़ी खड़ी कर घंटों तक गायब हो जाते हैं, जिससे ग्राहकों का आना-जाना मुश्किल हो जाता है। बता दें कि दिल्ली–पिलानी नेशनल हाईवे 709-ई पर गांव लोहानी से लेकर लोहारू तक तीन बाईपास बनाए जाने हैं, जिनमें से एक बाईपास ढिगावामंडी में भी प्रस्तावित है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास बन जाने से भारी वाहन बाजार में प्रवेश किए बिना आगे बढ़ जाएंगे और कस्बे को जाम की समस्या से काफी हद तक निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें