फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: कबड्डी में एमएनएस कॉलेज को हराकर वैश्य कॉलेज बना विजेता

Sat, 19 Oct 2024 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विजेता खिलाड़ियों के साथ वैश्य महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.संजय गोयल।
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में इंटर कॉलेज नेशनल स्टाइल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में वैश्य महाविद्यालय के युवा खिलाड़ी नरेश व मोनू ने रेडर व खिलाड़ी विक्की और विशाल ने कैचर के रूप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। फाइनल मुकाबले में वैश्य महाविद्यालय ने महाराणा नीमपाल सिंह महाविद्यालय को 45-32 के अंतर से हराकर अपना परचम लहराया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों सफलता पर विजेता प्रतिभागियों को वैश्य महाविद्यालय ट्रस्ट के अध्यक्ष एडवोकेट शिवरत्न गुप्ता, महासचिव डॉ. पवन बुवानीवाला, वैश्य महाविद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान अजय गुप्ता उपप्रधान सुरेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष बृजलाल सर्राफ, प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने बधाई दी। प्राचार्य डॉ. संजय गोयल ने विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ शिक्षेत्तर गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। महाविद्यालय के युवा कल्याण विभाग के डीन प्रो. धीरज त्रिखा ने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भाग लेना चाहिए क्योंकि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक है।
महाविद्यालय खेल प्राध्यापक सुरेश अत्री ने बताया कि इंटर कॉलेज नेशनल स्टाइल कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय में किया गया। इसमें महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने महाराणा नीमपाल सिंह महाविद्यालय को 45-32 के अंतर से हराकर अपनी विजय पताका लहराया। सेमीफाइनल मुकाबले में महाविद्यालय 54-32 के स्कोर से बनवारी लाल जिंदल कॉलेज तोशाम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजेता प्रतिभागियों को वैश्य महाविद्यालय प्रबंधन, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजय गोयल, महाविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड के चेयरमैन सुरेंद्र दलाल, युवा कल्याण के डीन धीरज त्रिखा, डीन एकेडमिक अफेयर डॉ. नरेंद्र चाहार, भूपेंद्र भुप्पी कोच एवं कार्यालय अधीक्षक कमल भारद्वाज, महाविद्यालय प्रैस प्रवक्ता ललित शर्मा द्वारा बधाई दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें