फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: उत्कर्ष-2026 में वैश्य कॉलेज का दबदबा, राजीव गांधी महिला कॉलेज उपविजेता

विज्ञापन
झोझू कलां के महिला महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव कार्यक्रम में विजेता छात्राओं को सम्मानि
विज्ञापन
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय के आठवें युवा महोत्सव उत्कर्ष-2026 का शनिवार को महिला महाविद्यालय झोझू कलां में रंगारंग प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। वैश्य कॉलेज भिवानी ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती जबकि राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी रनरअप रहा।
विज्ञापन

समापन समारोह में कुलगुरु प्रो. दीप्ति धर्माणी ने विजेताओं को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव विद्यार्थियों को संस्कृति से जोड़ने का मंच है। यहां चयनित कलाकार अंतर विश्वविद्यालय स्तर पर विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से जीत का श्रेय अपनी टीम और सहयोगियों को देने का आह्वान किया।
प्रातःकालीन सत्र में लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल मुख्य अतिथि रहे। समाजसेवी सोमबीर घसोला और अनिल कालूवाला विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। सोमबीर घसोला ने छात्राओं के आवागमन के लिए महाविद्यालय को दो बसें भेंट कीं जबकि महादेव जाखड़ बलाली ने एक बस देने की घोषणा की। सोमबीर घसोला और अनिल कालूवाला ने महाविद्यालय को आर्थिक सहायता का विशेष पैकेज देने और जरूरत के अनुसार सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज दलाल ने छात्राओं की शिक्षा और सुरक्षा के लिए महाविद्यालय प्रशासन, प्रबंधन समिति और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. सुरेश मलिक ने अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर देता है।
विजेता टीमों को ट्रॉफी और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्राचार्य एवं मुख्य संयोजक डॉ. राजपाल ने बताया कि आयोजन के लिए विभिन्न समितियां बनाई गई थीं। इस अवसर पर झोझू कलां शिक्षा एवं जनकल्याण समिति के प्रधान एडवोकेट सुरेंद्र पाल व समिति कार्यकारिणी के सदस्य, युवा कल्याण निदेशालय से डॉ. सोनल शेखावत, आयोजन सचिव डॉ. पूनम, संयोजिका डॉ. मंजू और डॉ. मुन्नी चौधरी मौजूद रहीं।

तीन दिन तक बिखरी हरियाणवी संस्कृति
महोत्सव में 29 महाविद्यालयों के लगभग 1200 विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, रंगमंच, साहित्यिक और ललित कला की 44 विधाओं में प्रतिभा दिखाई। हरियाणवी लोकगीत, लोकनृत्य, रागनी, शास्त्रीय नृत्य, समूह गायन, नाटक, माइम, कव्वाली, वाद-विवाद, रंगोली और पोस्टर प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। निर्णायक मंडल में प्रो. इंद्रा बाली, डॉ. नम्रता, डॉ. करुणा, डॉ. जनार्दन शर्मा और प्रो. रमाकांता शामिल रहे।

ये रहे विजेता
वैश्य कॉलेज भिवानी ने ओवरऑल ट्रॉफी, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय भिवानी ने रनरअप और बीएलजेएस तोशाम ने वीसी ट्रॉफी जीती। मेजबान महिला महाविद्यालय झोझू कलां की छात्राओं ने नौ विधाओं में कुल 13 पुरस्कार हासिल किए। संस्कृत वन-एक्ट प्ले में प्रथम स्थान के साथ इसी प्रस्तुति की छात्रा को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें