फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: यूरिया का पहुंचा जिले में रैक, किसानों को बीजाई के लिए नहीं रहेगी कोई किल्लत

Tue, 28 May 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। जिले में खरीफ सीजन की बिजाई से पहले ही किसानों के लिए यूरिया खाद की पर्याप्त खेप पहुंच गई है। ट्रेन के जरिए यूरिया खाद का एक रैक भिवानी पहुंचा है। भिवानी रेलवे जंक्शन पर रैक को खाली करने में मजदूर जुटे हैं। वहीं बिजाई से पहले ही खाद के हजारों कट्टे पहुंचने से किसानों के लिए भी खाद की कोई किल्लत नहीं बनेगी। वहीं फिलहाल कपास की बिजाई भी किसान कर रहे हैं। हालांकि नौतपा में अत्यधिक तापमान में किसानों की फसलों पर संकट बना है, मगर बाजरा व अन्य खरीफ फसलों की बिजाई अब अगले महीने से आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन

वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों का भी दावा है कि जिले में खाद को लेकर कोई दिक्कत नहीं है बल्कि खाद का अत्यधिक स्टॉक पहले से ही मौजूद है। नया रैक आने से किसानों को जरूरत के अनुसार खाद मिल सकेगी। यूरिया का नया रैक आने के बाद इन कट्टों को सेल प्वाइंटों पर पहुंचाया जाएगा, जहां से किसान इन्हें आसानी और अपनी जरूरत के हिसाब से प्राप्त कर सकेंगे।
किसानों के लिए पर्याप्त खाद का भंडारण है। किसान अभी खरीफ सीजन की बिजाई करने में जुटे हैं, किसान अपनी जरूरत के अनुसार सेल प्वाइंटों से खाद प्राप्त कर सकते हैं। खाद का नया रैक भी जिले में आ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विनोद फौगाट, कृषि उपनिदेशक, भिवानी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें