फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नया नारा देना पड़ेगा ‘बेटों को पढ़ाओ’ : राज्यपाल

Fri, 12 May 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह में डिग्री लेते विद्यार्थी।
विज्ञापन
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने बेटियों की कामयाबी पर खुशी जताई और साथ ही राज्य में लड़कों के पढ़ाई के क्षेत्र पीछे रहने पर चिंता जताते हुए कहा कि अब लगता है हरियाणा में नया नारा देना पड़ेगा कि बेटों को पढ़ाओ। पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने शिक्षा में बढ़ते इस लैंगिक असंतुलन पर कहा कि यह समाज के लिए ठीक नहीं है।
विज्ञापन

वीरवार को चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के पहले दीक्षांत समारोह के मंच से राज्यपाल ने लड़कों के शिक्षा में पीछे रहने पर जताई। उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह में 236 बच्चों को डिग्री दी जिनमें से 178 बेटियां हैं। 17 को गोल्ड मेडल मिला जिनमें 14 लड़कियां हैं, लगता है, अब हरियाणा में नया नारा बेटों को पढ़ाओ का देना पड़ेगा। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की तर्ज पर बेटों को पढ़ाओ अभियान भी चलाना पड़ेगा। उन्होंने दयानंद सरस्वती व उनके गुरु स्वामी बिरजानंद के प्रसंग का उल्लेख किया और कहा कि जीवन मेें बदलाव नहीं ला सके, वह डिग्री महज एक कागज का टुकड़ा है। विद्यार्थियों में समाज परिवर्तन का हुनर होगा, तभी कुछ बात बनेगी।
समारोह में पूर्व केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने कहा कि हरियाणा में जनसंख्या में पुरुष आगे हैं, पर शिक्षा में पीछे। इक्का-दुक्का ही पुरुष नजर आते हैं। यह अजीब विडंबना है कि माता तो शिक्षित है और पिता अशिक्षित। समाज के लिए यह ठीक नहीं है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ठीक है तो देश ठीक है : जोशी
पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी ने देश-दुनिया के हालात पर कहा कि संवाद का वातावरण बनाना जरूरी है। विश्वविद्यालयों में सर्व समावेशी विचार पर गंभीर विचार की आवश्यकता है। विश्वविद्यालय ठीक है तो देश ठीक है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में युवाओं की वेशभूषा, आचार-विचार पर राष्ट्रीय बहस की जरूरत है।
जोशी ने कहा कि हिंसा, दुराग्रह व अराजकता का कोई स्थान नहीं है। इन समस्याओं का समाधान बिना विमर्श के नहीं निकाला जा सकता है। विमर्श व संवाद के लिए विश्वविद्यालय अच्छा मंच हो सकता है। उन्होंने कहा कि बंसीलाल यूनिवर्सिटी ने नकल रोग से बचाने के लिए जो प्रतिरोध क्षमता बनाई वह प्रशंसनीय है।

योगी ने फोन किया, मांगी स्थानांतरण नीति की कॉपी
प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि पहले स्थानातंरण उद्योग बना था। सरकार की नई ऑनलाइन स्थानांतरण नीति की तारीफ हुई। इस बारे में उनके पास उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का फोन आया और नीति के बारे में बात की। विभाग के मुख्य सचिव पीके दास को उत्तर प्रदेश भेजा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व संस्कार दुनिया में भारत का पेटेंट है।

236 को मिली डिग्री, 17 को गोल्ड मेडल
यूपी के पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला डी-लिट की मानद उपाधि से सम्मानित
प्रदेश के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह में 236 को डिग्री व 17 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया। समारोह में उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला को डी-लिट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।
वीरवार को आयोजित दीक्षांत समारोह में अनूठा रहा कि छात्र-छात्राओं ने डिग्री गाउन पहनकर नहीं ली। छात्रों ने सफेद पैंट-शर्ट व छात्राओं ने सफेद सलवार-सूट पहनकर डिग्री ली। इससे पहले राज्यपाल ने यूनिवर्सिटी के वार्षिक सोविनियर का भी विमोचन किया। डी-लिट की मानद उपाधि से सुशोभित होने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्वमंत्री रविंद्र शुक्ला ने कहा कि अपने को मानव मूल्यों का संवर्धनयुक्त करते हुए अलग करने की प्रेरणा करनी चाहिए।
यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोफेसर एसके गक्खड़ ने कहा कि विश्वविद्यालय में प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया, मेक-इन-इंडिया कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया गया। इसके अलावा जिला को खुले में शौचमुक्त बनाने की दिशा में विद्यार्थियों ने बहुत ही कारगर कार्य किया है। यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार प्रोफेसर भगवान सिंह ने भी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों की उपलब्धियां बारे विस्तार से अवगत करवाया।
समारोह में ये रहे मौजूद
समारोह में सांसद धर्मबीर सिंह, विधायक घनश्याम सर्राफ, पशुधन बोर्ड चेयरमैन ऋषिप्रकाश शर्मा, शिक्षा बोर्ड चेयरमैन जगबीर सिंह, भाजपा अध्यक्ष नंदराम धानिया, भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय की कुलपति आशा कादयान, देवीलाल विश्वविद्यालय के कुलपति विजय कायत, राकेश कटारिया एडवोकेट, बीडी आर्य, दीवान चंद रहेजा, रमाकांत शर्मा के अलावा डीसी अंशज सिंह व एसपी सुरेंद्र भैरिया, एसडीएम सतपाल सिंह, तहसीलदार संजय बिश्नोई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें