फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: संयुक्त किसान मोर्चा ने उपायुक्त कार्यालय के सामने महापंचायत कर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा

Tue, 19 Nov 2024 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
वि​भिन्न मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपते संयुक्त किसान मोर्चा के पदा​धिकारी व अन्य। 
विज्ञापन
भिवानी। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से जिला उपायुक्त कार्यालय के सामने किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय किसान सभा से रामफल देशवाल, भारतीय किसान यूनियन टिकैत से रवि आजाद व भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी से राकेश आर्य ने संयुक्त रूप से की। इस के बाद विभिन्न मांगों के लिए उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन

किसान सभा के कामरेड ओमप्रकाश व भारतीय किसान यूनियन टिकैत के रवि आजाद ने कहा कि सरकार को सहमति के मुताबिक निमड़ीवाली गांव के टावरों के बदले न्यायोचित मुआवजे के मसले को हल करना चाहिए। उस दौरान किसानों पर दर्ज की गई दो एफआईआर रद्द करनी होगी व राकेश आर्य की इंपाउंड की गई कार को छोड़ना चाहिए। यह सहमति प्रशासन के साथ बन चुकी थी। परंतु इसे प्रशासन ने अब तक लागू नहीं किया है। साथ ही 19 गांव के किसानों के खेतों में तेल पाइप लाइन निकालने की योजना है।
उन किसानों को जमीन के बाजार भाव के अनुसार न्यायोचित मुआवजा दिया जाए, अन्यथा किसान इस योजना का विरोध करने पर मजबूर होंगे। संयुक्त किसान मोर्चे के प्रतिनिधि मंडल ने जिला उपायुक्त से बातचीत करके मांगों का ज्ञापन दिया तथा 25 नवंबर को प्रशासन व कंपनी अधिकारियों के साथ किसान प्रतिनिधियों के साथ बातचीत की तारीख तय हुई है। इस मौके पर मास्टर शेरसिंह, चांदीराम कुंगड़, देशवाल, संतोष देशवाल, मीरसिंह निमड़ीवाली, दिनेश शर्मा उमरावत, सतीश यादव रूपगढ़, जयपाल कोंट, हंसराज निनान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें