फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर के आंगन में बने पानी के टैंक में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत

Sun, 17 Mar 2024 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। घर के आंगन में बने पानी के टैंक में डूबने से दो साल की बच्ची की मौत हो गई। पानी का टैंक खुला होने की वजह से हादसा हुआ। परिजन बच्ची को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं परिजनों ने लड़की का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन

गांव तिगड़ाना निवासी मृतक बच्ची के परिवार में चाचा लक्की ने बताया कि गौरव गांव में खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके दो बच्चे बड़ा लड़का और दो साल की छोटी लड़की युवांशी थी। शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे युवांशी घर के आंगन में खेल रही थी कि इसी दौरान वह पानी के गहरे टैंक में गिर गई। जब टैंक से पानी भरने के लिए परिजन गए तो युवांशी को पानी में डूबा देखा। इसके बाद बच्ची को टैंक से बाहर निकाल उसे जिला नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने लड़की का पोस्टमार्टम कराने से मना किए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें