फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: बैंक में गिरवी रखी संपत्ति दिलाने के नाम पर 3.65 लाख रुपये की ठगी

Sun, 17 Mar 2024 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भिवानी। बैंक में गिरवी रखी संपत्ति को दिलाने के नाम पर एक व्यक्ति से 3.65 लाख रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने इस संबंध में बैंक शाखा प्रबंधक सहित दो के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में हनुमान गेट पीपली वाली जोहड़ी क्षेत्रवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि उसका हांसी गेट स्थित एक बैंक की शाखा में 14 साल से खाता है। उसकी कोविड के दौरान व्यवसाय में दिक्कत आ गई थी, मगर इसके बावजूद भी उसने अपना खाता चालू रखा। बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक ने उससे बैंक में गिरवी रखी एक जायदाद को दिलाने के लिए कहा। उसने कहा कि इससे उसको अच्छा फायदा होगा। ये प्रॉपर्टी साढ़े 18 लाख में दिलाने और इस एवज में एक लाख 80 हजार रुपये अलग से देने के लिए कहा। इस पर उसका एग्रीमेंट करा दिया गया। उसने 3.65 लाख रुपये भी आरोपियों को दे दिए। इसके बाद उसे पता चला कि इस प्रॉपर्टी पर एक व्यक्ति ने स्टे ले रखा है। आरोपियों ने ये बात भी उससे छिपाई थी। जब पैसे वापस मांगे तो एक दूसरे पर जिम्मेदारी थौप पैसे डकार गए। इस संबंध में मामले की शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने बैंक वरिष्ठ प्रबंधक जितेंद्र सहित आरोपी वीरेंद्र के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें