फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: फसल कटाई कर बाइक से घर लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Fri, 29 Mar 2024 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बरालु में खेत से फसल कटाई के बाद बाइक से घर लौटते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर किसान की मौत हो गई। शव का पंचनामा, पोस्टमार्टम के बाद लोहारू पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

लोहारू पुलिस को दी शिकायत में गांव बरालु निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि 28 मार्च की शाम करीब पांच बजे उसके पिता खेत में सरसों की कटाई करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। जब वह नरेंद्र के खेत के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसके पिता को गंभीर चोटें आई। उन्हें हिसार के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनााम, पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने घटना की तहकीकात शुरू कर दी है।



इंजीनियर ने मानसिक रूप से परेशान हो लगाया फंदा

भिवानी। शहर के उत्तम नगर में एक इंजीनियर में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक एक प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर था। शहर थाना पुलिस ने शव का शुक्रवार सुबह जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संंबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में पिता सुखबीर ने बताया कि उसका बेटा प्रिंस (26) शादीशुदा था और उसका दो साल का एक बेटा है। प्रिंस पिछले कुछ अर्से से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे अपने घर के चौबारे में उसने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इसकी जानकारी अनाज मंडी पुलिस चौकी में दी। पुलिस चौकी इंचार्ज मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और शव का जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मृतक के पिता के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें