फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: शादी से लौटते समय पेड़ से टकराई कार, एक की मौत

Thu, 14 Mar 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव बलियाली के पास शादी समारोह से लौट रहे दो युवकों की गाड़ी असंतुलित होकर पलट गई। गाड़ी सड़क किनारे पेड से टकराने से एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार रात को शादी में से घर लौट रहे दो दोस्तों का बलियाली के समीप एक्सीडेंट हो गया। घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे की है। परिजनों ने बताया कि हरीश (23) और सोनू (21) निवासी गांव बापोड़ा कार से नरवाना शादी में गए थे। नरवाना से लौटते समय बलियाली में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण गाड़ी पेड से जा टकराई। इस सड़क हादसे में हरीश की मौके पर ही मौत हो गई और उसके साथी सोनू को हिसार रेफर किया गया है। मृतक हरीश के परिजनों ने बताया कि हरीश गाड़ी चालक था और हरीश के एक बड़ी बहन है। मृतक के पिता भी ड्राइवर है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में इत्तफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की है।



असंतुलित होकर पेड़ से टकराई स्विफ्ट कार

भिवानी। भिवानी-तोशाम मार्ग पर गांव बीरण से बापोड़ा के बीच सड़क पर एक स्विफ्ट डिजायर कार असंतुलित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा मंगलवार रात को हुआ। सड़क से घसीटते हुए कार सड़क किनारे झाड़ियों में जा गिरी। इसमें सवार लोगों को भी चोटें आईं। कार तोशाम की तरफ से भिवानी की ओर आ रही थी। हादसे के बाद कार सवार लोगों भी कुछ पता नहीं है। वहीं सड़क हादसा किन कारणों से हुआ, इसकी जानकारी भी पुलिस अब जुटा रही है।
विज्ञापन


बैंक कॉलोनी में व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा दी जान

भिवानी। शहर की बैंक कॉलोनी में एक व्यक्ति ने मंगलवार रात को फंदा लगा जान दे दी। पुलिस को दी शिकायत में परिजनों ने बताया कि मुकेश (32) निवासी हाल बैंक काॅलोनी में रहता था। इसके तीन बच्चे हैं। इनमें दो लड़की, एक लड़का है। मुकेश ने मंगलवार रात को सबके सो जाने के बाद घर में ही फांसी का फंदा लगा अपनी जान दे दी ।
घटना का पता चलते ही परिजन रात को ही मुकेश को नागरिक अस्पताल में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया। पुलिस कर्मचारी सोमबीर मान ने बताया के बुधवार को दोपहर के समय मुकेश की पत्नी और पिता के बयान के आधार पर इत्तफाकिया कार्रवाई करते हुए। शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों का सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें