फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: दो जगह ट्रेन के आगे कूदकर दो व्यक्तियों ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। शहर में बुधवार को अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन के आगे कूदकर दो व्यक्तियों ने जान दे दी। पहली घटना भिवानी-मानहेरू रेल मार्ग पर दोपहर बाद करीब तीन बजे हुई जबकि दूसरी घटना रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म दो और तीन के बीच सामने आई। राजकीय रेलवे पुलिस ने दोनों मामलों में शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भिवानी-मानहेरू रेल मार्ग के बीच बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर फतेहाबाद निवासी 27 वर्षीय सतसंग कुमार ने आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर राजकीय रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई लीलाराम ने बताया कि सतसंग कुमार घर से काम पर जाने की कहकर निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। इस संबंध में फतेहाबाद में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। बुधवार दोपहर बाद करीब तीन बजे भिवानी राजकीय रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि सतसंग ने पैसेंजर ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है।
राजकीय रेलवे पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दे दी गई है। मृतक के भाई लीलाराम के बयान दर्ज कर इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की गई है। मृतक अविवाहित था और टाइल का मिस्त्री का कार्य करता था। लीलाराम ने बताया कि उनके परिवार में दो भाई और दो बहनें हैं।
विज्ञापन


रेलवे जंक्शन पर मालगाड़ी के आगे कूदकर व्यक्ति ने दी जान
भिवानी। रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म दो और तीन के बीच मालगाड़ी के आगे कूदकर करीब 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। राजकीय रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो पाई है। पहचान के लिए शव को 72 घंटे तक जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। राजकीय रेलवे पुलिस की जांच अधिकारी मोनिया ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें