फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: नहीं होगा चक्का जाम, आज नियमित चलेंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। रोडवेज का चक्का जाम नहीं होगा और वीरवार को बसों का संचालन नियमित रूप से जारी रहेगा। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा) के आह्वान पर कर्मचारी वीरवार को बस स्टैंड पर सुबह 10 से 12 बजे तक दो घंटे प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे। पहले 12 फरवरी को चक्का जाम की चेतावनी दी गई थी जिसे अब टाल दिया गया है।
विज्ञापन

डिपो प्रधान अनिल फौजी ने बताया कि रोडवेज यूनियनों ने 12 फरवरी को प्रस्तावित चक्का जाम को स्थगित कर दिया है। सभी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्वक प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार व परिवहन विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ कई दौर की बातचीत हो चुकी है। विभाग की कर्मचारियों के लिए बनाई गई तबादला नीति में खामियों को लेकर यूनियन लिखित आपत्ति जता चुकी है और नीति रद्द करने की मांग कर रही है। इसके साथ ही यूनियन की मांग है कि चालकों और परिचालकों का आपसी स्थानांतरण किया जाए तथा कर्मचारियों को उनके गृह जिले में भेजा जाए। इन सहित अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें