फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani: प्रचार काफिले में ट्रैक्टर की छत पर बैठे दो व्यक्तियों की करंट लगने से मौत, गांव धनाना में हुआ हादसा

Fri, 28 Oct 2022 03:50 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी (हरियाणा)

सार

मृतकों के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई। वहीं प्रचार काफिले में हुई मौतों के कारण प्रचार भी रूक गया। जिला परिषद के उम्मीदवार भी चुनाव प्रचार छोड़कर नागरिक अस्पताल में पहुंचे।
विज्ञापन
प्रदीप और राजेश - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भिवानी के गांव धनाना में वार्ड नंबर दो से जिला परिषद चुनाव के प्रचार काफिले के दौरान ट्रैक्टर की छत पर बैठे गांव तालू निवासी 25 वर्षीय प्रदीप और 45 वर्षीय राजेश को करंट लग गया। काफिले में मौजूद ग्रामीण दोनों को घायलावस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


मामले की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस भी अस्पताल पहुंची। मृतकों के परिजनों के बयान पर इस संबंध में इत्तेफाकिया मौत मामले की कार्रवाई की गई। वहीं प्रचार काफिले में हुई मौतों के कारण प्रचार भी रूक गया। जिला परिषद के उम्मीदवार भी चुनाव प्रचार छोड़कर नागरिक अस्पताल में पहुंचे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें