फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से पेपर की कहकर आईं स्कूली छात्राएं, दो युवकों के साथ पार्क में मिलीं

विज्ञापन
युवकों को पकड़कर लेकर जाती दुर्गा शक्ति टीम। - संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
विज्ञापन
शहर के एक स्कूल में पढ़ने वाली दो छात्राएं परीक्षा के बहाने स्कूल आई और फिर दो लड़कों के साथ पार्क में मिली। स्कूल टीचर्स और दुर्गा शक्ति टीम ने छात्राओं के साथ युवकों को पकड़ा। चौकी ले जाने के बाद परिजनों को बुलाया गया। इस पर हंगामा भी हुआ। खफा एक परिजन ने तो युवक की पिटाई भी कर दी। बाद में दोनों छात्राओं और युवकों को परिजनों के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

मामला बुधवार सुबह का है। शहर के एक स्कूल में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा स्कूल ड्रेस में स्कूल पहुंची मगर बैग में अपने साथ घर की ड्रेस भी लेकर आई। स्कूल के एक कमरे में ड्रेस बदल रही थी तो एक महिला स्टाफ कर्मचारी ने देख लिया और इसकी सूचना प्रिंसिपल को दी। जिसके बाद छात्रा से पूछा गया तो उसने बताया कि स्कूल जाने के नाम पर घर से आई थी और पार्क में उसकी सहेली भी आने वाली है। जिसके बाद स्कूल स्टाफ ने दुर्गा शक्ति महिला पुलिस टीम को सूचित किया। छात्रा को लेकर दूसरी छात्रा को लाने के लिए स्कूली टीचर्स पार्क गए। यहां स्कूल स्टाफ को देखकर पार्क में आई छात्रा भागने लगी तो टीचर्स ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। बाद में उनसे मिलने आए दो युवकों को दुर्गा शक्ति टीम ने पकड़ लिया। सभी को पुलिस चौकी ले जाया गया। जहां दोनों छात्राओं और दोनों युवकों के परिजनों को बुलाया गया। दोनों छात्राओं में एक छात्रा शहर की ही एक कॉलोनी से है तो दूसरी शहर के नजदीकी एक गांव से। बाद में पुलिस ने चारों को उनके परिजनों के हवाले कर दिया।
दुर्गा शक्ति टीम इंचार्ज मीनू ने बताया कि स्कूल से आई सूचना के बाद वे पार्क गए थे और दोनों युवकों और छात्राओं को वहां पकड़कर उनके परिजनों को सौंप दिया है। अभिभावकों को अपने बच्चों पर निगरानी रखने की जरूरत है ताकि वे भटके नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें