फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भूमि खरीद के नाम पर 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज

Wed, 17 Jan 2024 10:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। भूमि खरीद के नाम पर 33 लाख रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है। पीड़ित सुरेंद्र ने औद्योगिक पुलिस थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि भिवानी जिले के जोनपनाल गांव में छह कनाल भूमि खरीदी गई थी। इसके लिए उन्होंने मनीष, बीरमती और राममेहर को नकद और चेक के माध्यम से कुल 33 लाख रुपये अप्रैल 2022 में दिए थे। तब आरोपियों ने भूमि उसके नाम पर दर्ज करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन आरोपियों ने भूमि उनके नाम नहीं कराई। इसलिए उन्होंने रुपये वापस मांगे तो धमकी दी गई। सुरेंद्र की तहरीर के आधार पर औद्योगिक थाना पुलिस ने आरोपी मनीष, बीरमती और राममेहर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



टास्क पूरा करने के नाम पर 3,19,360 रुपये की धोखाधड़ी
भिवानी। निजी कंपनी के कर्मचारी के साथ टेलीग्राम आईडी पर टास्क पूरा करने के नाम पर 3,19,360 रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया गया है।
विकासनगर निवासी अदम्य प्रकाश ने साइबर क्राइम पुलिस थाना में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। बीती छह जनवरी को व्हाट्सएप से उन्हें ट्रेडिंग टास्क का मैसेज मिला। उस मैसेज में एक लिंक दिया था। इसमें एक के बाद दूसरी टेलीग्राम आईडी खुली।

उन्हें ट्रेडिंग टास्क के बारे में बताकर बैंक खाते की डिटेल मांगी गई। आरोपियों ने उन्हें ट्रेडिंग टास्क की बजाय पार्ट टाइम शेयर, लाइक चैट करने के बारे में बताया। इसकी एवज में पार्ट टाइम हर टास्क पर भुगतान देने के लिए कहा गया। इस प्रक्रिया में धोखाधड़ी कर उनके बैंक खाते से 3,19,360 रुपये निकाले गए। साइबर क्राइम थाना पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें