फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइक, दो युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव दुल्हेड़ी में दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में लाया गया, जहां से उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वही एक अन्य सड़क हादसे में अज्ञात युवक घायल हुआ है।
विज्ञापन

मामला शनिवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे का है। गांव संडवा निवासी 25 वर्षीय श्रीकृष्ण तोशाम के कॉलेज में लैब अटेंडेंट के पद पर कार्यरत है। शनिवार दोपहर करीब साढ़े चार बजे वह कॉलेज से अपनी बाइक पर घर जा रहा था। जब वह गांव दुल्हेड़ी के नजदीक पहुंचे तो सामने से आ रहे गांव पटौदी कलां निवासी 22 वर्षीय बबलू की बाइक के साथ उसकी बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार श्रीकृष्ण और बबलू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल के आपातकाल विभाग में लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत में सुधार न होने पर चिकित्सक ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। परिजन उन्हें उपचार के लिए रोहतक रोड स्थित प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया। हादसे में श्रीकृष्ण के चेहरे पर गंभीर चोटें आई है और बबलू के सिर और मुंह पर गंभीर चोटें आई है। मामले की सूचना तोशाम पुलिस थाना को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वहीं दूसरा हादसा हालुवास मोड़ पर हुआ। शनिवार दोपहर बाद करीब चार बजे हालुवास मोड़ पर अज्ञात युवक सड़क हादसे में घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल के आपातकाल विभाग लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। मामले की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें