फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ दो युवक पकड़े तो 11 वारदात का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर एक के बाद एक लूट व छीना झपटी की कई वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को पुलिस ने काबू किया है। दोनों युवकों को चोरी की बाइक के साथ काबू किया है। पूछताछ में दोनों युवकों ने भिवानी में छह, चरखी दादरी जिले में चार और एक वारदात झज्जर के साल्हावास में करने की बात कुबूली है। पुलिस दोनों युवकों को दो दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ में जुटी है। युवकों के पास से दो पिस्तौल के अलावा कारतूस, पासबुक, नकली नंबर प्लेट आदि सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार को सीआईए टीम ने दादरी रोड की तरफ से आ रही एक बाइक को जांच के लिए रुकवाया। बाइक पर दो युवक सवार थे। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उनकी पहचान खातीवास वासी प्रदीप, दादरी वासी दीपक मोरवाला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान प्रदीप से एक देसी पिस्तौल मिली। पिस्तौल के चैंबर में पांच व मैगजीन में एक कारतूस मिला। वहीं दीपक की पैंट की जेब से एक देसी पिस्तौल मिली। इसमें एक कारतूस मिला। इसी तरह उनकी बाइक के बैग की तलाशी ली तो चार नंबर प्लेट, एक पाउच लाल मिर्ची पाउडर, 10 नट खोलने की चाबी, एक स्क्रू ड्राइवर, दो बैंक पासबुक, एक चाकू मिला। बाइक चालक से पूछताछ की तो उसने बताया कि बाइक के आगे और पीछे फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई है। यह बाइक साल्हावास झज्जर से चोरी की हुई है। इसके बाद साल्हावास थाने में पता किया तो 31 मार्च 2019 को बाइक चोरी का केस दर्ज किया हुआ है।
दोनों आरोपियों को रिमांड पर लिया तो हुआ खुलासा
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास बरामद हुए अवैध हथियारों को कब्जे में लेकर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। सीआईए टीम ने चोरी और अवैध हथियार मामले में दोनों को कोर्ट में पेश किया, जिसके बाद शहर थाना पुलिस ने दोनों को शनिवार को दो दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान एक के बाद एक 11 वारदात का खुलासा हुआ।
विज्ञापन

वारदात के बाद बदलते थे बाइक की नंबर प्लेट, बैंक ग्राहक थे निशाने पर
आरोपियों ने कुछ दिन पहले ही भिवानी अनाज मंडी में पूर्व सैनिक से रुपये छीनने की वारदात कुबूली। इसके बाद पुलिस ने गहनता से पूछताछ की तो 11 वारदात का खुलासा हुआ। प्राथमिक जांच में सामने आया कि पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपी हर वारदात के बाद बाइक की नंबर प्लेट बदल लेते थे और दूसरी फर्जी नंबर प्लेट लगाकर निकल जाते। प्राथमिक जांच में सामने आया कि बैंक के ग्राहक इनके निशाने पर थे। पुलिस ने इनके पास से दो बैंक पासबुक और मिर्ची पाउडर भी बरामद किया है।
विज्ञापन

इन वारदात का हुआ खुलासा
बुजुर्ग महिला से 50 हजार रुपये, एक मोबाइल फोन छीनना कुबूल किया है।
एक व्यक्ति से पीएनबी के सामने से तीन लाख रुपये छीनने की वारदात कुबूली।
अनाज मंडी भिवानी से पूर्व सैनिक से तीन लाख रुपये छीनने की वारदात को कुबूला।
एक व्यक्ति से एक लाख 62 हजार रुपये छीनने की वारदात कुबूली।
देवराला चौक तोशाम में एक व्यक्ति से 50 हजार रुपये छीने।
गांव झरवाई से एक व्यक्ति से दो लाख रुपये छीने।
एक बाइक साल्हावास (झज्जर) से चुराई
इसके अलावा आरोपियों ने जिला चरखी दादरी में रुपये छीनने की चार वारदात कुबूली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें