फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: हेरोइन सहित दो आरोपी और सप्लाई करने वाली महिला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। मादक पदार्थ हेरोइन के साथ सीआईए स्टाफ प्रथम ने सोमवार को दो आरोपियों सोनू और सूरज को गिरफ्तार कर लिया जबकि सप्लाई करने के आरोप में बवानीखेड़ा निवासी महिला गीता को भी काबू किया गया है। आरोपी सोनू नयागांव रामपुरा, हांसी और सूरज चार कुतुब जिला हांसी के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार को तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार सोमवार को सीआईए स्टाफ प्रथम के उप निरीक्षक अनिल कुमार गश्त एवं पड़ताल ड्यूटी पर भीम स्टेडियम के पास मौजूद थे। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति ऑटो में सवार होकर मादक पदार्थ (हेरोइन) लेकर उसे बेचने की फिराक में हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कृषि विज्ञान केंद्र के नजदीक टी-पॉइंट पर नाकाबंदी की। कुछ समय बाद सनसिटी मॉल की तरफ से आ रहे एक ऑटो को रुकवाकर जांच की गई। तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के कब्जे से 10.66 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे यह मादक पदार्थ बवानीखेड़ा निवासी महिला गीता से 20,000 रुपये में खरीदकर बेचने के लिए लाए थे। इसके बाद पुलिस ने हेरोइन सप्लाई करने के मामले में महिला गीता को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें