फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: जिला न्यायालय परिसर में बढ़ाई सुरक्षा, अधिवक्ता चैंबर्स में सिर्फ मुख्य रास्ते से ही मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
जिला न्यायालय परिसर का मुख्य  गेट। 
विज्ञापन
भिवानी। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला न्यायालय परिसर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिवक्ता चैंबर्स में अब केवल गेट नंबर एक और गेट नंबर दो के मुख्य रास्तों से ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

अधिवक्ता चैंबर्स की ओर जाने वाले अन्य सभी रास्तों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इससे पहले जिला न्यायालय परिसर में जाने वाले सभी अस्थायी रास्तों को स्थायी रूप से बंद किया जा चुका है और चहारदीवारी में बनाए गए कट भी बंद कर दिए गए हैं।
बता दें कि 25 अप्रैल को जिला न्यायालय परिसर में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का भिवानी जिला बार एसोसिएशन के आमंत्रण पर आगमन प्रस्तावित है। इस दौरान बार एसोसिएशन की ओर से उनका अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट संदीप तंवर ने बताया कि मुख्य न्यायाधीश के स्वागत व अतिथि सत्कार का कार्यक्रम 25 अप्रैल को शाम साढ़े चार बजे जिला बार सभागार में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें