फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉवर की एंगल चोरी करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। गांव रूपगढ़ के खेेतों में स्थित टावर की एंगल चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की गई 13 एंगल, एक प्लाश व वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां आरोपियों को जिला कारागार में भेजने के निर्देश दिए। आरोपियों की पहचान नरसिंहवास निवासी संजय व हेतमपुरा निवासी सुनील के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता अभिषेक यादव ने बताया कि टावर से संबंधित कंपनी के अधिकरी संजय ने सदर थाना में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि रूपगढ़ खेतों में टावर लगाने का काम चल रहा है। वहां से दो युवक टावर की एंगल व अन्य सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने इस संबंध में सदर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की। इस केस में कार्रवाई करते हुए बुधवार को सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार ने टिटानी मोड से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें