फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: एसी के कंप्रेसर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बवानीखेड़ा। दुकानों की छतों पर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी करने के मामले में थाना बवानीखेड़ा पुलिस ने वीरवार को बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर-7 निवासी रमेश उर्फ बंटी और हांसी निवासी सज्जन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रमेश उर्फ बंटी को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है जबकि आरोपी सज्जन के खिलाफ भी प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

बवानीखेड़ा निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 जुलाई की रात अज्ञात चोर उसकी तथा साथ लगती अन्य दुकानों की छतों पर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी कर ले गए थे। मामले की जांच के दौरान थाना बवानीखेड़ा के जांच अधिकारी प्रवेश कुमार ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रमेश उर्फ बंटी जो कबाड़ खरीदने का काम करता है उसने अपने एक साथी के साथ मिलकर दुकानों की छतों पर लगे एसी के कंप्रेसर चोरी किए। बाद में चोरी की गई सामग्री हांसी निवासी सज्जन को बेच दी। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए एसी के कंप्रेसर और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें