फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: धारेडू में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। थाना सदर पुलिस भिवानी ने गांव धारेडू में मकान का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले में शनिवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी संदीप और प्रीतम, दोनों गांव धारेडू के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र, निवासी धारेडू, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 29 अगस्त की रात को चोर उनके भाई अजीत के घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। शनिवार को थाना सदर के सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गांव से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक सोने का लॉकेट, तीन जोड़ी सोने के टोपस, एक सोने की अंगूठी, एक सोने का झुमका, दो झुमके की सोने की चेन, एक चांदी का गुच्छा, छह जोड़ी चांदी की पाजेब, एक जोड़ी चांदी की तागड़ी, चार चांदी के कड़े, 11 जोड़ी चांदी की चुटकी, 11 चांदी के सिक्के और 2,900 रुपये बरामद किए। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें