फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: घर में घुसकर सिलिंडर चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, भिवानी
विज्ञापन
विज्ञापन
भिवानी। सदर थाना पुलिस ने तोशाम रोड से घर में घुसकर सिलिंडर चोरी करने के मामले में रविवार को लोकेश निवासी तोशाम रोड भिवानी व कमल निवासी शिव कॉलोनी भिवानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में प्रयोग की गई बाइक और सिलिंडर भी आरोपियों से बरामद किया है।
विज्ञापन

तोशाम रोड निवासी एक महिला ने सदर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया था कि 21 मई की सुबह अपने बीमार बेटे का इलाज करवाने के लिए सरकारी अस्पताल में गए हुए थे। शाम को अस्पताल से छुट्टी दिलवाकर घर पहुंचे तो चोर घर से एक सिलिंडर चोरी कर चुके थे। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज किया था। सदर पुलिस थाना भिवानी के उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने दोनों आरोपियों को तोशाम चौक भिवानी से गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में प्रयोग बाइक व चोरी का सिलिंडर बरामद करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेजने के आदेश हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें