फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: रंजिश में जान से मारने की नियत से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आए दोनों आरोपी। 
विज्ञापन
भिवानी। पुलिस ने रंजिश के चलते पुराने बस स्टैंड निवासी सत्यप्रकाश और उसके भांजे पर जान से मारने की नीयत से हमला करने के मामले में बुधवार को आरोपी सुशील कुमार और मयंक निवासी भिवानी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी मयंक से वारदात में प्रयोग की गई बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

डीएसपी क्राइम अनूप कुमार ने बताया कि 6 नवंबर को शिकायतकर्ता सत्यप्रकाश के भांजे भानु पर आरोपियों ने जानलेवा हमला किया था। बीच-बचाव करने पर आरोपियों ने सत्यप्रकाश पर भी जान से मारने की नीयत से हमला किया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। थाना सिविल लाइन के उप निरीक्षक सत्यनारायण ने 19 नवंबर को आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी सुशील पीजी चलाने का कार्य करता है और उसके खिलाफ पहले भी दो मामले दर्ज हैं। मयंक वारदात के दौरान मारपीट में शामिल था। वीरवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया। इस मामले में चार आरोपियों की पहले गिरफ्तारी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें