फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bhiwani News: भिवानी में मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने मारा छापा...मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अस्पताल में दाखिल मिले तीन मरीज, संचालक को पकड़ा

विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर जांच के लिए पहुंची टीम। 
विज्ञापन
भिवानी। गांव बामला में वीरवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने छापा मारा। इस दौरान एक मेडिकल स्टोर की आड़ में अस्पताल चला मिला। अस्पताल में अवैध रूप से तीन मरीजों का उपचार भी किया जा रहा था। पुलिस ने शिकायत मिलने पर संचालक मोनू को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम में एसआई रामनिवास, मेडिकल ऑफिसर डॉ. हेमंत, पैथोलॉजिस्ट डॉ. रोहित और ड्रग इंस्पेक्टर डॉ. सुरेंद्र शामिल थे। टीम ने मेडिकल स्टोर के पीछे बनाए गए स्थान का भी निरीक्षण किया, जहां मरीजों को अस्पताल की तरह दाखिल कर उपचार किया जा रहा था।
जांच में पता चला कि मेडिकल स्टोर संचालक मोनू के पास मरीजों को भर्ती करने या उपचार करने का कोई डिप्लोमा, पंजीकरण या अनुमति नहीं थी। टीम ने मोनू के खिलाफ गलत तरीके से अस्पताल चलाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई और पुलिस आरोपी के खिलाफ कार्रवाई में जुट गई है। दोषी पाए जाने पर मेडिकल स्टोर को सील भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें